|
भारतीयों के लिए उनका बी एम आई 22.9* से ज्यादा नही होना चाहिए।
बी एम आई = वजन किलोग्राम में / (ऊंचाई मीटर में) 2
बी एम आई से शरीर में मौजूद चर्बी का मोटा-मोटा अंदाजा हो जाता है। इससे पता चल जाता है कि आपको वजन घटाने की जरूरत है या नही। जिन वयस्कों का बी एम आई ‘स्वस्थ’ श्रेणी में आता है, जरूरी नही कि उनमें से सभी का वजन स्वास्थ्य के हिसाब से एकदम सही हो। हो सकता है उनमें चर्बी ज्यादा और मांसपेशियां कम हों। इसी तरह अगर आप एथलीट हैं या काफी व्यायाम करते हैं तो आपके शरीर में मांसपेशियां ज्यादा और चर्बी कम हो सकती है, हो सकता है कि आपका बी एम आई सामान्य रेंज से ज्यादा हो, लेकिन फिर भी ये स्वस्थ श्रेणी में आता है।
बी एम आई की सामान्य श्रेणी गर्भवती और अपने बच्चे को दूध पिलाने वाली माताओं पर लागू नही होती।
अपने बी एम आई की गणना करें।
|