| |
| होम >> ज्यादा वजन या कम वजन |
 |
 |
|
| पता लगाएं कि आपका वजन ज्यादा है या कम। |
 |
- आपको अपना वजन और अपना कद जानना चाहिए। आपको अपने शरीर का वजन बिना जूतों और चप्पलों/स्लिपर और बिना भारी कपड़े पहने नापना चाहिए। इनकी मदद से आप अपने बाडी मास इंडैक्स की गणना कर पाएंगे। इसके बाद आप अपने कद के हिसाब से अपने वजन का आकलन कर पाएंगे।
|
|
- आप खड़े होकर कूल्हे की हड्डियों से जरा ऊपर से अपनी कमर का नाप भी लें।
|
| आपकी कमर का नाप आपको क्या बताता है? |
| आपकी कमर के इर्द-गिर्द जमा अतिरिक्त चर्बी से आपको सेहत संबंधी कई खतरे घेर सकते हैं। कमर का नाप बढ़ने से आपकी सेहत के लिए मौजूद जोखिम भी बढ़ते हैं। खासकर अगर महिलाओं की कमर का नाप 80 सेंटीमीटर (31.6 इंच) और पुरूषों की कमर का नाप 90 सेंटीमीटर (35.6 इंच) से ज्यादा हो। अगर आपका बॉडी मास इंडैक्स सामान्य है लेकिन आपकी कमर का नाप ज्यादा है, तब भी आपके शरीर में चर्बी जरूरत से ज्यादा है जिससे स्वास्थ्य संबंधी कई खतरे पैदा हो जाते हैं।
|