जीवन बहुधा बोझिल हो जाता है। हर रोज बहुत से काम करने होते हैं, बहुत सी जगहों पर जाना होता है, विभिन्न तरीकों से व्यवहार करना होता है तथा भांति-भांति के लोगों से मिलना होता है। हर किसी के समय संबंधी मांगों से निपटने के अपने तरीके होते है।

अपनी जरूरतों व अपेक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करते हुए अपने समय का व्यवस्थित तरीके से उपयोग करने में व सभी के साथ मधुर संबंध बनाने का प्रयास करने में तनाव हो सकता है। यह आज की तेज रफ़्तार से भागती हुए ज़िंदगी में एक चुनौती है।
निम्नलिखित प्रशनो के माध्यम से जानें कि आप तनाव से कैसे निपटते हैं; क्या आप जीवन की छोटी-छोटी खुशियों से दूर तो नहीं हो गए…
|