ज+रा सोचें कि सिगरेट पीने से दिनों व पैसों के संदर्भ में आपका कितना नुकसान होता है!
हर बार सिगरेट पीने पर आप अपनी ज़िंदगी के ८ मिनट खो देते हैं। यह समय आप अपने परिवार तथा दोस्तों के साथ बिता सकते थे। इसमें आप काम कर सकते थे, पढ़ाई कर सकते थे, नई-नई जगहें देख सकते थे, व्यायाम कर सकते थे या अपनी पसंद का कोई काम कर सकते थे।
कैंसर व गंभीर हृदय रोगों से बचें। अपने परिवार व दोस्तों को सिगरेट के धुएं से होने वाले नुकसान से बचाएं। यह आदत छोड़ दें व एक स्वस्थ वातावरण का निर्माण करें जिसमें आप शुद्ध हवा में सा!स लें। आपने अब तक सिगरेट पर जो पैसे खर्च किए हैं, आप उतनी बचत कर सकते थे या किसी ऐसी चीज+ पर खर्च कर सकते थे जिसकी आपको बहुत इच्छा हो। |