हड्डियां कोलेजन नाम की एक प्रोटीन से बनती हैं जो हड्डियों का एक नाजुक फ्रेम वर्क जैसा होता है। इसके अलावा इनमें कैल्शियम फॉस्फेट नामक एक खनिज होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। कोलेजन एवं कैल्शियम मिलकर हड्डियों को मजबूत एवं लचीली बनाते हैं, हड्डियां आपके शरीर का ढांचा बनाती हैं। हालांकि आपका शारीरिक ढांचा बहुत मजबूत होता है परन्तु ये वजन में बेहद हल्का भी होता है। आपके शरीर का अधिकतर कैल्शियम हड्डियों एवं दांतों में होता है, इसकी शेष मात्रा आपके रक्त में होती है।
भले ही हड्डियां देखने में सूखी लगती है, जैसे कि कंकाल होते हैं लेकिन ये लगातार आपके शरीर में पनपती रहती हैं। जब आप 20 से 30 साल की उम्र के बीच होते हैं तो ये सबसे मजबूत होती हैं।
जब आप बच्चे होते हैं तो भी आपके शरीर में 300 से ज्यादा हड्डियां होती है, परन्तु जब आप व्यस्क हो जाते हैं तो इन हड्डियों की संख्या घटकर 206 रह जाती है क्योंकि उम्र के साथ कुछ हड्डियां आपस में जुड़ जाती है। कैल्शियम और वजन उठाने वाली कसरत किस तरह से हड्डियां मजबूत बनाती है, यहां क्लिक करें यह जानने के लिए । |