शारीरिक व्यायाम हड्डियों को मजबूत बनाता है। ये हड्डियों में कैल्शियम के जमाव में सहायक होता है। ये हड्डियों से कैल्शियम की क्षति को रोकता है। वजन उठाने वाला व्यायाम हड्डियों को मजबूत बनाता है साथ ही कैल्शियम की क्षति को रोकता है। कैल्शियम की क्षति किसी भी उम्र में हो सकती है, यहां तक बचपन में भी। उदाहरण के लिए, अंतरिक्ष यात्रियों (अंतरिक्ष में भारहीनता) को हड्डियों से कैल्शियम की क्षति का खतरा होता है।
वजन उठाने वाले व्यायामों में टहलना, खाने पीने का सामान उठाना, पानी उठाना, सीढि़या चढ़ना, नाचना, स्किपिंग, हॉप स्कॉच, खो-खो, कसरत और गुल्ली डंडा, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, जॉगिंग, वजन उठाना आदि शामिल है। सुनिश्चित करें कि सप्ताह के ज्यादातर दिन कम से कम 30 मिनट तक इन गतिविधियों को करें। जरूरी नही कि इन सभी को एक साथ किया जाए। |