हैल्दी इंडिया का मकसद बीमारियों को रोकने संबंधी अवसरों के प्रति जागरूकता फैलाना, पुरानी बीमारियों का जल्दी पता लगाने और उनके इलाज को प्रोत्साहन देना और स्वस्थ जीवन शैली को सूचना और संसाधनों के जरिये बढ़ावा देना है। इसमें स्वास्थ्यकारी आहार, शारीरिक गतिविधि, तम्बाकू और शराब से जुड़ी सेहत संबंधी समस्याएं, पर्यावरण, योग, स्ट्रैस मैनेजमैंट यानी तनाव को कम करना, हाई ब्लड प्रैशर, डायबिटीज़, कैंसर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे विषय शामिल हैं।
इस वैबसाइट का रख-रखाव और संचालन पब्लिक हैल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया और भारत सरकार का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, मिल कर कर रहे हैं।
|